youtube mid roll ads update | Youtube ads update
नमस्कार दोस्तों,
YouTube, अगर आप लोग को पता हो तो (SEO) search engine optimization के मामले में गूगल के बाद यूट्यूब आता है यानी जो आप सर्च करते हो अपने सवालों को वो पहला होता है गूगल और उसके बाद होता है यूट्यूब, और अगर आप यूट्यूब पर काम करते हो तो और नए Creator हो तब यूट्यूब की तरफ से एक बड़ी अपडेट आयी है जिसको जानना बहुत ही जरूरी है आपको, तो चलिए जानते है यूट्यूब के नए अपडेट को।
YouTube Biggest Update :-
अगर आप एक YouTuber हो तो आपको पता ही होगा कि यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए चाहिए होता है 1000 Subscribers और 4000 Hour Watchtime इसके बिना आप पैसा नहीं कमा सकते हैं और अगर ये चीज़े आप कर भी लेते हैं और अपना यूट्यूब चैनल monetize भी कर लेते हैं तो आपके वीडियो पर चलते हैं ads जिनसे आपको मिलते हैं पैसे अब ads तभी चलेंगे जब आपका चैनल रहेगा monetize, अब ads का यूट्यूब आपको देता है 55% और 45% खुद रखता है यूट्यूब; लेकिन इस चीज को यूट्यूब की तरफ से कर दिया गया है change अब जिनके चैनल monetize नहीं भी है वो भी अपने वीडियो पर ads लगा सकते हैं लेकिन इसके आपको पैसे नहीं मिलेंगे पैसे आपको तभी मिलेंगे जब आपके 1 साल के अन्दर 1000 Subscribers और 4000 Hour Watchtime हो जाएंगे यानी कि आपका चैनल monetize हो या ना हो ads आपके वीडियो पर चलेंगे और पैसा आपको नहीं मिलेगा वो पैसा मिलेगा यूट्यूब को। इसका मतलब ये है कि कोई भी यूट्यूब पर आकर YouTuber बने या ना बने उसकी मदद से यूट्यूब को भरपूर पैसा कामना है और साथ में यूट्यूब का ये भी कहना है कि नए साल यानी कि 2021 में इसको पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा अभी ये (U.S.) में ही लागू है यूट्यूब अब हर चीज में पैसा बनाना सीख गया है। ये सारी जानकारी YPP यानी कि Youtube Partner Program पर दे दी गई थी। यूट्यूब अब पैसा ज्यादा कमाने के लालच में आ गया है।
If you are Angry on this :-
अगर आप इसपर थोड़ा नाराज है तो वो अपने जगह सही हैं लेकिन जो लोग ये सोचते हैं कि इसमें नाराज होने वाली कौन बात है केवल अपने 1000 Subscribers और 4000 Hour Watchtime पूरे करो और पैसे कमाओ लेकिन यही पर आप लोग गलती कर दे रहे हो यूट्यूब केवल अपने फायदे के लिए सोच रहा है Creator के बारे में नहीं, क्युकी इस समय यूट्यूब पर इतने ज्यादा Compition चल रहा है की यूट्यूब पर जल्दी grow करके पैसे कमा लेना इतनी भी आसान बात नहीं रही है। खैर जो भी हो आपका क्या राय है इस यूट्यूब के बड़े अपडेट पर कमेंट करके जरूर बताएं।
और इस पोस्ट को ज्यादा लोगो तक शेयर करे तभी यूट्यूब का कुछ हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें