What is wifi | how does wifi work at home - in Hindi
नमस्कार दोस्तों,
जैसा कि आप लोग को पता ही है, कि Internet का आविष्कार कई सालों पहले ही हो गया था, लेकिन उस समय इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कई सारे cables कि जरूरत होती थी जिससे लोगो को इंटरनेट को उपयोग करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन जब (कंप्यूटर साइंटिस्ट) ने इसे समझा और जैसे - जैसे Technology में सुधार होने लगा तो वहीं पर आविष्कार हुआ Wireless network का जिसे हम कहते हैं (Wi-Fi), अब आज के समय में कौन ऐसा इंसान होगा जिसने (Wi-Fi) का नाम ना सुना हो और उपयोग भी ना किया हो, और अगर आपने नाम भी सुना है और उपयोग भी किया है तो इतने में आपका काम हो गया, नहीं किसी भी चीज को उपयोग करने के साथ-साथ ये भी जानना जरूरी होता है कि वो क्या होता है, कैसे काम करता है और क्या उसके फायदे हैं। तो इसलिए हम लोग तीन चीज़ों को जानने वाले हैं :- 1. Wi-Fi क्या होता है। 2. Wi-Fi कैसे काम करता है। 3. Wi-Fi से आप क्या फायदा उठा सकते हो। और अगर पोस्ट पसंद आए तो शेयर करना ना भूलें तो चलिए शुरू करते हैं।
1. What is Wi-Fi and Information :-
Wi-Fi क्या होता है इसको जानना बहुत जरूरी हो जाता है क्युकी अगर आप टेक्नोलॉजी में है या फिर आप टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी देते हो तो ऐसे में आपको Wi-Fi क्या होता है ये जानना बहुत जरूरी है तो Wi-Fi का पूरा नाम होता है (Wireless fidelity) और इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी जिन्हें दो लोगो ने मिलकर बनाया जिनके नाम हैं John o'sullivan और John deane. Wi-Fi का दूसरा नाम होता है (WLAN) जिसका पूरा नाम है "wireless local area network" और Wi-Fi को बनाने वाले जो दो व्यक्ति थे वो एक कंपनी में काम करते थे जिस कंपनी का नाम था "wifi alliance", और Wi-Fi Mobile, Laptop, Printer इन चीज़ों में काम करता है जिससे कि आप अपना काम कर सके।
2. How does Wi-Fi work :-
Wi-Fi क्या है इसको जानने के बाद, बात ये आती है कि ये काम कैसे करता है। अगर मैं आपको सरल तरीके से समझाऊं तो Wi-Fi किसी एक इंटरनेट से जुड़ कर एक तरंग पैदा करता है जिससे कि आप अपने Mobile, Laptop, Printer को आसानी से चला सकते हो अब अगर आप ये सोच रहे हो कि ये हमारे डिवाइस से कनेक्ट कैसे होता है तो आपके डिवाइस में एक "in-built wireless adapter" होता है जिससे Wi-Fi आपके डिवाइस में कनेक्ट हो पाता है, लेकिन कंप्यूटर में in-built wireless adapter नहीं होता है इसलिए USB Port के माध्यम से adapter लगाकर Wi-Fi को कनेक्ट कर सकते हैं. अगर आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी कैम्पस में जाते होंगे तो आप Wi-Fi Zone में होते हैं। क्योंकि सरकार ने बहुत जगह Wi-Fi को उपलब्ध कराया है जिससे कि लोग अपना बिना डाटा ख़तम किए Wi-Fi का इस्तेमाल कर सके। साथ में अगर आप Wi-Fi के आस पास हैं तो आपकी Wi-Fi की स्पीड तेज चलेगी लेकिन अगर आप Wi-Fi से दूर हैं तो स्पीड कम रहेगी। इसी में आपको एक और फिचर देखने को मिल जाती है, आपके मोबाइल में हॉटस्पॉट नामक एक चीज होती है जिससे आप अपने नेट कि दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं यानी की अगर आपके मोबाइल Wi-Fi कनेक्ट है तो आप दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं वो भी हॉटस्पॉट के जरिए।
3. Benefits of Wi-Fi :-
अब Wi-Fi क्या होता है और कैसे काम करता है ये सब हमने जान लिया है अब बारी आती है कि Wi-Fi से हमें क्या फायदा हो सकता है इसको जान लेते हैं।
1. User Friendly :-
Wi-Fi को यूज करना एक आम आदमी के लिए बहुत ही आसान होता है वो अपने किसी भी डिवाइस को चुटकियों में कनेक्ट कर सकते हैं।
2. Connect lots of divices :-
आप एक Wi-Fi कनेक्शन से कई सारे डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।
3. Best Connection comparison of Cellur data :-
अगर आप डाटा पैक और Wi-Fi की नेट स्पीड की तुलना करते हो तो उसमे Wi-Fi की स्पीड काफी बेहतर साबित रहेगी आप 1 mbps से लेकर 100 mbps तक का लाभ ले सकते हैं जिससे की आप आसानी से ऑडियो, वीडियो या इमेज को जल्दी डाउनलोड करके उसका आप उपयोग कर सकते हैं।
4. Unlimited Data :-
आपका डाटा पैक एक सीमा तक ही होती है लेकिन Wi-Fi में आप Unlimited data का मजा ले सकते हैं।
5. Available everywhere :-
जैसा कि अपने ऊपर पढ़ा कि सरकार ने बहुत जगह Wi-Fi को उपलब्ध कराया है जैसे :- Airport, Railway Station, Campus, Coffee shop, Super market, Bus, Train etc.
तो जैसा की हम लोगो ने जान लिया की Wi-Fi क्या होता है, कैसे काम करता है और क्या इसके फायदे होते है। तो अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी तो शेयर करना ना भूलें जिससे और लोगो को भी ये जानकारी मिल पाए तब तक के लिए। धन्यवाद!!!

एक टिप्पणी भेजें