Send money by WhatsApp in india | WhatsApp से payment kro | WhatsApp new feature

ज के समय में अगर किसी को अपनी बात 2 सेकेंड में दूसरे तक पहुंचाने है तो सबसे आसान तरीका है, वो है WhatsApp. अगर बात की जाए, की इस समय कितने लोग WhatsApp use करते हैं तो उसका उत्तर होगा (5 billion+) यानी की 5 अरब से भी ज्यादा लोग खैर आज इस विषय पर हम लोग बात नहीं करेंगे, हम लोग बात करेंगे WhatsApp के new feature के बारे में तो WhatsApp का new feature बहुत ही धमाकेदार और दमदार है अब ये धमाकेदार और दमदार इसलिए है क्योंकि अब WhatsApp पर भी आप किसी को पैसा भेजना चाहते हो तो ये सुविधा आपको WhatsApp पर जल्द ही दिखनी वाली है। तो चलिए इसके बारे में आपको और भी जानकारी दे देते हैं।

                         


WhatsApp का कहना है कि हम लोग WhatsApp के Payment Feature को जल्द से जल्द लाने की कोशिश करेंगे और साथ में WhatsApp का ये भी कहना है कि इससे आप बिल्कुल सुरक्षित और सही तरीके से अपने पैसों को भेज सकते हैं जिनको आपको भेजना हो और ये पूरा Payment Method आसान तरीकों से होगा, जिसमें आप लोगो को अपने बैंक भी जाने की जरूरत नहीं होगी।


व्हाट्सएप का ये भी कहना है कि हमारे भुगतान सुविधा को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) कर, एक भारत-प्रथम, वास्तविक समय भुगतान प्रणाली का उपयोग करके डिज़ाइन किया है जो की 160 से अधिक समर्थित बैंकों के साथ लेनदेन को सक्षम बनाता है। हम डिजिटल भुगतान की सुगमता और उपयोग को बढ़ाने के लिए भारत के अभियान में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं, जो भारत में वित्तीय समावेशन का विस्तार करने में मदद कर रहा है।


It must be :- 


अब व्हाट्सएप के कुछ जरूरी चीजें भी है जिसमें आपके पास अपना बैंक अकाउंट होने अनिवार्य है और साथ में डेबिट कार्ड का भी होना जरूरी है, और व्हाट्सएप बैंकों को भुगतान सेवा प्रदाता के रूप में भी निर्देश भेजता है, जो प्रेषक और रिसीवर बैंक खातों के बीच UPI के माध्यम से धन के हस्तांतरण की शुरुआत करता है। और व्हाट्सएप पांच बैंको के साथ काम करने वाला है जिसमें है :- ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, State Bank of india, Jio Payment Bank, और अगर व्हाट्सएप यूजर चाहता है कि वो बैंक से ना करके UPI से करना तो ये सुविधा भी आपको मिलने वाली है।

Thought of WhatsApp :-

WhatsApp का कहना है कि लंबे समय में, हमारा मानना ​​है कि व्हाट्सएप और यूपीआई की अनूठी वास्तुकला के संयोजन से स्थानीय संगठनों को हमारे समय की कुछ प्रमुख चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल सकती है, जिसमें डिजिटल अर्थव्यवस्था में ग्रामीण भागीदारी को बढ़ाना और उन वित्तीय सेवाओं को वितरित करना शामिल है जिनकी पहले कभी पहुंच नहीं थी। ये चीज whatsaap की आपको अच्छी लगी तो शेयर करना मत भूलना।

Available on :- 

व्हाट्सएप की हर सुविधा की तरह, भुगतान को सुरक्षा और गोपनीयता सिद्धांतों के एक मजबूत सेट के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसमें व्हाट्सएप प्रत्येक भुगतान के लिए व्यक्तिगत UPI पिन दर्ज करना शामिल रहेगा। व्हाट्सएप पर भुगतान अब iPhone और Android ऐप के नवीनतम संस्करण में लोगों के लिए उपलब्ध है, जहां पर भुगतान करना एकदम आसान रहेगा आपके लिए।


तो अगर आपको व्हाट्सएप की ये Payment Method Feature अच्छी लगी हो और आपको हमारी दी हुई जानकारी भी अच्छी लगी हो तो शेयर करना ना भूलें। और ऐसे ही पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमारी सदस्यता ले सकते हैं जो कि निशुल्क है और आप हमारी पिछली पोस्ट भी पढ़ सकते हैं तब तक के लिए। धन्यवाद!!!