Google Tips and Tricks in Hindi | Google search tips and tricks 2020
Google जी हां दोस्तो Google, अगर आप एक Blogger, Youtuber या Influencer हो तो आपको SEO के बारे में तो पता ही होगा और ये भी पता होगा कि Google 1st (Search Engine Optimisation ) है, यानी की SEO का Full Form है। और मै आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि Google पर कम से कम हर एक सेकेंड में अरबों और खरबों में सर्च किया जाता है। लेकिन आज का topic हमारा कुछ और ही है, हमारा topic है Google के कुछ Tips and Tricks को बताना आपको तो मै आप लोग के लिए Google के कुछ 9 ऐसे Tips and Tricks बताने वाला हूं जिसको जानने के बाद आपके बहुत काम आने वाला है और उन लोगो को भी काम आने वाला है जो लोग Blogger Youtuber और student भी हैं। तो चलिए शुरू करते हैैं।
1. Google find my device :-
बहुत लोग ऐसे Careless होते हैं जो अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखते हैं; जैसे कोई अपना मोबाइल कहीं पर रख कर भूल जाता है या फिर घर में ही मोबाइल होता है लेकिन मिलता नहीं है चाहे आप लाख कोशिश कर लें लेकिन यही काम Google चुटकियों में कर देता है तो चलिए जानते हैं कैसे? सबसे पहले आपको Google पर लिखना होगा Google find my device फिर को पहला लिंक आएगा उसपर क्लिक करना है और वहां पर मिलेगा आपको 3 option जिसमें की पहला है Play sound इससे आपके फोन पर रिंग जाएगी, दूसरी ऑप्शन है Secure device इस ऑप्शन से आप दूसरे फोन से अपने गुमे हुए फोन पर Screen Lock लगा सकते हैं, अब तीसरी ऑप्शन मिल जाता है आपको बहुत ही कमाल की इस ऑप्शन के जरिए आप अपने फोन का पूरा डाटा डिलीट कर सकते हो। जो कि ये मुझे कमाल का ऑप्शन लगा, अब ये सारा काम आप तभी कर सकते हैं जब आप दूसरे फोन में गुम हुए फोन को login करेंगे। तो अगर आपको ये कमाल का फीचर अच्छा लगा हो तो शेयर करना भूलना मत; अब बढ़ते हैं आगे।
:- Process :- Google > Search, Google find my device, > Click on first link.
2. Get pdf file of any book and question or answer :-
अगर आप एक स्टूडेंट हो या किताबें पड़ने के शौकीन हो तो आप गूगल पर सर्च करके उस चीज को पढ़ लेते हो लेकिन उसकी क्वॉलटि उतनी अच्छी नहीं होती है जिससे आप सही तरीके से पढ़ सको और अगर आप सही तरीके से पढ़ना चाहते हो तो मेरे तरीकों को फॉलो करे और ये चीज मै आपको गूगल पर ही करके बताऊंगा। सबसे पहले आपको लिखना होगा Google books फिर जो पहला लिंक आता उस पर आपको क्लिक करना होगा क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा और वहां पर एक सर्च बार दिया होगा उसमें आपको किसी भी किताब का या किसी question या किसी Answer को लिखना होगा फिर वह खुद पर खुद आपके सामने आ जाएगा और वह सारी हाई क्वालिटी में आएंगे और उसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
:- Process :- Google > Search Google books > Click on first link > New tab will open > write anything in search bar.
3. Google Sky :-
अगर आप (साइंटिस्ट scientist) बनना चाहते हैं या आप ब्रह्मांड को जानने में रुचि रखते हैं पर आप केवल फोटो देखकर रह जाते हैं तो मै जो आपको बताने वाला हूं उससे आप Moon को नजदीक देख सकते हैं या फिर आप ब्रह्मांड के किसी भी ग्रह को देख सकते हो। सबसे पहले आपको Google पर सर्च करना होगा Google Sky फिर पहले वाले लिंक पर आपको क्लिक करना होगा उसके बाद आपके सामने Google Sky खुल जाएगा और वहां पर सारे ग्रहों का नाम आ जाएगा आपको जिस भी ग्रह का पिक्चर देखना है उसे आप देख सकते हो, वो भी बहुत ही गजब के क्वालिटी में।
:- Process :- Google > Search Google Sky > Then See the picture of any Planet.
4. Do Any math on Google :-
अगर आपसे पूछा जाए कि इस Math को हल करके दिखाओ 186945 ÷ 72928× 2928 + 72882 - 7189 = ??? तो आप एक बार के लिए बोलोगे ही क्या पागल है फिर आप सोच में पढ़ जाओगे की क्या होना चाहिए इसका उत्तर लेकिन Google एक सेकंड भी लेगा इसका उत्तर बताने में यकीन नहीं होता तो गूगल आपके पास है अभी सर्च करो।
:- Process :- Google > Write your any math question > then get answer.
5. Get any Festival future Date :-
अगर आप जानना चाहते हो कि कोई भी त्योहार 2025 में कब आएगा जैसे की दीवाली 2040 में कब पड़ेगा ये चीज Google आपको 1 सेकेंड के अंदर बता देगा और ये चीज आपको पंडित भी नहीं बता पायेगा। सबसे पहले आपको सर्च करना होगा कोई भी त्योहार जैसे "Diwali in 2025" इसके जगह आप कोई भी त्योहार और सन लिख सकते हो। फिर दिन, तारीख और महीना आ जाएगा।
:- Process :- Google > Search any Festival > Select your Year > then get your result.
6. Get any Flight Time in 2 second :-
अगर आप बहुत ज्यादा ट्रैवल करने के शौकीन हो यानी कि घूमने के या फिर आपको बहुत ज्यादा जरूरी है कहीं भी एक या दो घंटे के अंदर जाना वो भी प्लेन से तो आप चुटकी बजाते है प्लेन का समय पता कर सकते हैं। सबसे पहले आपको Google पर लिखना होगा "फ्लाइट एयर इंडिया वाराणसी to दिल्ली 10 नवंबर" अब जो मैंने फ्लाइट का नाम लिखा है एयर इंडिया उसके जगह आप अपने फ्लाइट का नाम लिख सकते हैं और साथ में जगह भी और तारीख भी। अगर ये चीज आपको पता थी तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
:- Process :- Google > Type your flight name and date.
7. Tnaslate to any language :-
अब आप बाहर कहीं चाइना या अमेरिका गए घूमने या काम करने के लिए और वहां की भाषा आपको नहीं आती है तो आप हर जगह Translation Book तो नहीं ले के जाएंगे लेकिन आप अपना मोबाइल 24 घंटे अपने पास रखते हैं तो वहीं मोबाइल आपकी मदद भी करेगा। मान लीजिए कि आप चाइना गए और वहां की भाषा आपको नहीं आती है तो सबसे पहले आपको Google खोलना है फिर लिख लीजिए है आप अपनी बात को फिर उसके आगे लिखना है translate into Chinese language. उसके बाद आपको चाइनीज भाषा मिल जाएगी।
:- Process :- Google > Type your point > then write after that translate into Chinese language.
8. Write any script in 2 minutes with Google docs :-
अगर आप एक Blogger या Youtuber हैं तो जाहिर सी बात है आप स्क्रिप्ट तो लिखते ही होंगे और स्क्रिप्ट लिखने में कम से कम एक से दो घंटे लग ही जाते हैं जिससे कि आप और कामों को समय नहीं दे पाते हो लेकिन Google आपके इस काम को 2 मिनट में कर देगा! कैसे चलिए देखते हैं? Google का ही एक ऑप्शन कह सकते हैं और उस ऑप्शन का नाम है Google Docs गूगल की तरफ से एक ऐसा ऑप्शन है जहां से आप अपनी स्क्रिप्ट को 2 मिनट में लिख सकते हैं वह भी बोल कर और जहां भी आप अपने लिखे हुए टेक्स्ट को थोड़ा बड़ा या छोटा करना चाहते हैं वह भी आप कर सकते हैं l इसके लिए आपको पहले Google पर लिखना होगा Google docs फिर आप अपना आर्टिकल या स्क्रिप्ट लिख सकते हैं।
:- Process :- Google > Type Google docs > then write your script and article.
9. Find any people from image :-
अगर आपको एक अनजान व्यक्ति की फोटो दी जाए और कहा जाए कि बताओ ये कौन है लेकिन आप नहीं बता पाओगे क्योंकि आप उसे नहीं जानते हो लेकिन Google आपको बता देगा उसके लिए आपको गूगल के होम पेज पर जाना होगा फिर कोने में आपको Images लिखा हुआ मिलेगा उसपर आपको क्लिक करना होगा फिर आपको कैमरा का ऑप्शन मिलेगा उस कैमरे पर क्लिक करने के बाद अपने किसी अंजान व्यक्ति का फोटो सलेक्ट कर लीजिए फिर गूगल का काम बनता है कि इस व्यक्ति के बारे में आपको बताए लेकिन गूगल आपको तभी बताएगा जब गूगल के पास उस व्यक्ति की जानकारी होगी।

एक टिप्पणी भेजें