हार मत मानना

हार मत मानना


Author :- Anshu Gupta 


मैं आप लोगों को एक कहानी के जरिए बताना चाहता हूं।
            शुरू - शुरू में होता क्या है कि, किसी के अच्छे जॉब लग जाती है या कोई कुछ ऐसा काम करता है कि जिससे कि वह अपना Career बना सके नाम कमा सके लेकिन उसी समय कुछ ऐसा होता है कि लोग काम से हार मानने लगते हैं, उन्हें यह लगने लगता है कि यह मेरे लिए नहीं बनी है, जबकि उसी चीज से उन्हें Success मिलनी होती है, लेकिन उसी समय वह हार मान लेते हैं अब बात आती है कि वह लोग हार क्यों मान लेते हैं; कुछ लोगों के कहने पर जैसे कि कुछ परिवार के लोग, कुछ दोस्त लोग, कुछ रिश्तेदार लोग, कुछ आस पड़ोस के लोगों के कहने पर हार मान जाते हैं।

    अब मैं आपको बताऊं तो दुनिया में आप को रोकने के लिए तीन प्रकार के लोग होते हैं जैसे कि :-

1.  कि तू यह क्या कर रहा है, ये मत कर, वो मत कर।

2.  कुछ लोग कहेंगे कि इससे अच्छा तो पढ़ाई करता, इससे अच्छा कुछ जॉब कर लेता, इससे अच्छा तु किसी के यहां काम कर लेता।

3. तीसरे प्रकार के लोग और भी जबरदस्त होते हैं उन लोगों का कहना यह है कि तू जिंदगी में कुछ नहीं कर सकता, तू धरती पर बोझ है, इससे अच्छा तु पैदा ही क्यों हुआ।


तो कुछ ऐसे तीन प्रकार के लोग होते हैं हमारे दुनिया में जो कि इस तरह से रोकते हैं आगे बढ़ने नहीं देते।



            अब इन लोगों के लिए मैं एक ही चीज कहना चाहूंगा कि ना तो वह त्रिकालदर्शी हैं ना हीं वह भविष्य के ज्ञाता हैं, वे खुद लोग अपना भविष्य नहीं जानते हमारा क्या बताएंगे।


निष्कर्ष :-

              अब यहां पर मैं आप लोगों को एक ही चीज करना चाहूंगा कि दुनिया में लोग आगे बढ़ने वालों को ऐसा - वैसा बोल कर आगे बढ़ने नहीं देते लेकिन आप लोगों को यह लगता है कि यह मेरे लिए ही बनी है यह मुझे करना ही करना है तो कुछ भी हो जाए चाहे वह तूफान आ जाए या आंधी या सुनामी या भूकंप आ जाए पीछे नहीं हटना है तो नहीं हटना है अगर आप लोग भगवान में विश्वास रखते हो तो भगवान ने तुम्हें कुछ करने के लिए भेजा है ना की दुनिया ताकने के लिए।




आर्टिकल अच्छा लगा हो तो फॉलो करना शेयर करना ना भूलें।