मानव जीवन में समय का विशेष महत्व है। मनुष्य के जीवन का निर्माण समय से हुआ है। वर्तमान में हम यह देखते हैं कि समय का बोध न होने के कारण जीवन अत्यंत संघर्षमय होता जा रहा है। समय का सदुपयोग करके हम अपने जीवन को सफल बना सकते है। सच तो यह है कि समय से जुड़कर ही जीवन गतिशीलता को प्राप्त करता है। जहाँ गतिशीलता होती है, वहीं प्रगति होती है। किसी ने बहुत खूब कहा
है कि-
"समय की शिक्षा पर मधुर चित्र कितने,
किसी ने बनाये, किसी ने मिटाये।"
सचमुच, जिसने जीवन को सार्थक बनाया है, उसने समय के महत्व को स्वीकार किया है। इसका परिणाम उसके लिए अत्यंत भयावह रहा क्योंकि यह सच है कि जो समय को नष्ट करता है, समय उसे भी नष्ट कर देता है।